गिरिडीह शहर समेत पूरे जिले भर में गुरुवार सुबह से ही रूक-रूक कर हो रही बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त रहा। वहीं मौसम जानकारों के अनुसार 31 अगस्त तक लगातार बारिश और तूफान के संकेत हैं। नियत अंतराल पर हो रही झमाझम बारिश से शहरी माहौल में सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर जरूरतमंद लोगों को ही निकलते देखा गया। बाजार की रौनक भी प्रभावित नजर आयी। फुटपाथ पर ठेले, खोमचे लगाने वाले उपस्थित तो देखे गये लेकिन ग्राहकों की भीड़ बहुत कम दिखी।
बारिश की वजह से शहर की सड़कों पर कहीं जल-जमाव तो कहीं कीचड़ तो कहीं नालियों का बदबूमय पानी सड़कों पर बहता नजर आया। हालांकि कुछ देर के लिए बीच-बीच में बारिश थमती थी, इस दौरान बाजार से सामानों की खरीदारी करने वाले निकलते देखे गये। खराब मौसम के कारण दिनभर लोग घरों में दुबके रहे। सरकारी कार्यालयों में भी कम चहल-पहल देखी गयी। पुराना मंडल कारा स्थित कई सरकारी कार्यालयों में अन्य दिनों की भांति कम चहल पहल देखी गयी। वहीं दूसरी ओर कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस बारिश से खरीफ धान की फसल को फायदा पहुंचने की संभावना है।
वर्षापात पर एक नजर
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते बुधवार सुबह 8 बजे से लेकर गुरुवार सुबह 8 बजे तक करीब 7.6 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी 31 अगस्त तक सामान्य वर्षापात का लक्ष्य 291.5 मिलीमीटर है लेकिन फिलहाल 20 अगस्त, 2020 तक करीब 110.7 मिलीमीटर बारिश हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aGwysX
via IFTTT
Comments
Post a Comment