Skip to main content

Jharkhand daily news

टाटा स्टील झरिया डिवीजन ने गुरुवार काे जिला प्रशासन काे 10 वेंटिलेटर प्रदान किए। समाहरणालय में टाटा स्टील झरिया डिवीजन के महाप्रबंधक संजय रजोरिया, हेड एडमिनिस्ट्रेशन गोपालनाथ झा और पीआरओ राजेश ठाकुर ने उपायुक्त उमा शंकर सिंह को ये वेंटिलेटर सौंपा। उपायुक्त ने कहा कि टाटा स्टील का यह याेगदान सराहनीय है। ये वेंटिलेटर काेराेना संक्रमित गंभीर मरीजाें के इलाज में मददगार साबित हाेगा। उन्हाेंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से जिला प्रशासन को 18 वेंटिलेटर मिले हैं।

ये वेंटिलेटर कोविड-19 अस्पताल, पीएमसीएच के कैथ लैब डेडीकेटेड कोविड सेंटर, सदर अस्पताल तथा जामाडोबा अस्पताल के आईसीयू में आवश्यकता के अनुसार लगाए जाएंगे। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन कोविड मरीजाें के उपचार के लिए 1000 बेड की व्यवस्था करने की ओर अग्रसर है। 700 बेड की तैयारियां अंतिम चरण में है। इसके लिए मैन पावर उपलब्ध है। माैके पर एसी श्याम नारायण राम, निदेशक डीआरडीए संजय कुमार भगत, सिविल सर्जन डॉ. गोपाल दास सहित अन्य पदाधिकारी माैजूद थे।

टाटा स्टील प्रबंधन हर तरह से मदद काे तैयार : जीएम

टाटा स्टील झरिया डिविजन के महाप्रबंधक ने कहा कि वैश्विक आपदा की इस घड़ी में टाटा स्टील प्रबंधन हर तरह से मदद काे तैयार है। जिला प्रशासन को 10 वेंटिलेटर उपलब्ध कराए गए हैं। इससे पूर्व वरीय पुलिस अधीक्षक को फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स के लिए 3500 फेस शिल्ड उपलब्ध कराए गए थे। 1000 पीपी किट्स, 24000 सर्जिकल मास्क, 1500 एन-95 मास्क तथा 1000 दस्ताने प्रदान किए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
समाहरणालय में डीसी को वेंटिलेटर सौंपते टाटा स्टील के अधिकारी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PNOoRb
via IFTTT

Comments