Skip to main content

Jharkhand daily news

सोनारी दोमुहानी सरजोम हातु के पास बुधवार की शाम जुस्को की ओर से चहारदीवारी निर्माण का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। लोग तीर-धनुष व पारंपरिक हथियारों से लैस होकर पहुंचे थे। स्थानीय का कहना है कि जिस जगह पर चहारदीवारी का निर्माण हो रहा है, वहां जाहेरथान की जमीन है। वर्षों से हम यहां रीति रिवाज से पूजा करते आ रहे हैं। जाहेरथान के लिए जमीन छोड़ घेराबंदी होनी चाहिए। विरोध करते हुए चहारदीवारी का निर्माण कार्य को बंद करा दिया। इस दौरान लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Domuhani: Demonstration with arrow and bow against boundary wall construction


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PKqvtL
via IFTTT

Comments