रांची नगर निगम बुधवार से खुद होल्डिंग टैक्स, वाटर यूजर टैक्स और म्यूनिसिपल लाइसेंस की राशि वसूलेगा। नई एजेंसी के चयन होने तक यह वैकल्पिक व्यवस्था नगर निगम ने की है। निगम का राजस्व शाखा अपने स्तर पर टैक्स की वसूली करेगा। बुधवार की सुबह 10 बजे से काउंटर खुल जाएगा, जिसमें राजस्व शाखा के कर्मचारी टैक्स जमा लेंगे। मालूम हो कि इस मुद्दे को दैनिक भास्कर लगातार उठा रहा है। रांची नगर निगम में 13 अगस्त से होल्डिंग टैक्स, वाटर टैक्स और म्यूनिसिपल लाइसेंस शुल्क वसूलने का काम बंद है।
मेयर और सूडा के बीच चल रहे विवाद के कारण पुरानी एजेंसी स्पैरो सॉफ्टेक काे न कार्य विस्तार दिया गया और न ही नई एजेंसी के साथ एकरारनामा हुआ है। टैक्स वसूली में टेक्निकल पेंच रहेगा बाकी : टैक्स वसूलने के लिए निगम बुधवार से वसूली शुरू कर रहा है। लेकिन, इसमें एक टेक्निकल पेंच अभी भी बाकी रहेगा। क्योंकि, टैक्स वसूली का सॉफ्टवेयर स्पैरो के पास है। निगम को साॅफ्टवेयर लेने में एक सप्ताह से 10 दिन का समय लगेगा। तब तक नया होल्डिंग टैक्स अभी नहीं होगा। इसलिए, होल्डिंग टैक्स जमा करने वालों को पिछले रसीद के आधार पर ही जोड़कर टैक्स लिया जाएगा। अभी डोरंडा में फिलहाल टैक्स जमा नहीं होगा। रांची नगर निगम कार्यालय में टैक्स जमा करने की सुविधा रहेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iTwOHY
via IFTTT
Comments
Post a Comment