सेंट्रल हाॅस्पिटल स्थित काेविड-19 अस्पताल की अव्यवस्था से डीसी उमाशंकर सिंह नाराज हैं। उन्होंने बीसीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद काे पत्र लिखकर लापरवाही बरतने वाले डाॅक्टराें और नर्साें के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की है। डीसी ने सेंट्रल हाॅस्पिटल के सीएमएस से स्पष्टीकरण मांगने काे कहा है। काेविड अस्पताल व भूली अस्पताल में ड्यूटी नहीं करनेवाले दाे डाॅक्टर्स तथा और पांच नर्साें के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की है।
डीसी का कहना है कि विगत 15 दिनों से देखा जा रहा है कि कोविड -19 अस्पताल तथा भूली में प्रतिनियुक्त डॉ. विनीता वर्मा और डॉ. तूहीना आलोक तथा नर्स विमला कुमारी, सुमिता दत्ता, आशा अहमद, बिंदु कुमारी और इंदु कुमारी ड्यूटी रोस्टर के अनुसार कार्यस्थल पर नहीं आ रही हैं अथवा विलंब से आ रही हैं। इन चिकित्सकाें तथा नर्सिंग स्टाफ की कार्यप्रणाली गैर जिम्मेदाराना है। सीएमडी इन डाॅक्टराें और नर्साें की वेतन कटाैती तथा विभागीय व अनुशासनात्मक कार्रवाई करें। प्रबंधन कार्रवाई नहीं करता है ताे आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XXoIWz
via IFTTT
Comments
Post a Comment