राजधानी के कई निजी अस्पतालों में जहां कोरोना के डर से दूसरी गंभीर बीमारियों के मरीजों को भर्ती करने से इंकार किया जा रहा है, वहीं रिम्स में आंत फटने से गंभीर हालत में पहुंच चुके एक कोरोना पॉजिटिव मरीज का रिम्स के डॉक्टरों ने पीपीई किट पहनकर ऑपरेशन किया।
कोविड सेंटर के ही ओटी में लगातार कई घंटे चले ऑपरेशन में डॉक्टरों ने मरीज की जान बचा ली। अब मरीज की हालत खतरे से बाहर है। ऑपरेशन डॉ. निशिथ एक्का, डॉ. अजय कुमार, डॉ. रामकृष्ण और डॉ. रीना (एनेस्थेसिस्ट) ने किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डॉक्टरों के इस पुनीत कार्य की सराहना की और कहा कि वे सभी का धन्यवाद करते हैं।
खतरा था, जान बचाना ज्यादा जरूरी था...डॉ. एक्का ने बताया कि पेशेंट की आंत का अल्सर फट गया था। उसे हेपेटाइटिस बी का भी संक्रमण था। उसे ट्रॉमा सेंटर के कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया। उसकी स्थिति खराब होती जा रही थी। ऐसे में डॉक्टरों ने खुद की परवाह किए बिना मरीज का ऑपरेशन कर जान बचाने का निर्णय लिया।
इधर, सीएम ने रिम्स प्रबंधन को चेताया... रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती एक मरीज के बेड से गिर जाने और उसकी मदद के लिए किसी स्टाफ के नहीं आने पर मुख्यमंत्री ने रिम्स प्रबंधन को चेताया है। मरीज कैंसर से भी पीड़ित है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों की पुनरावृत्ति न हो, यह सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को भी स्थिति पर ध्यान देने का निर्देश दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XPkDUc
via IFTTT
Comments
Post a Comment