शुक्रवार को धालभूमगढ़ चौक पर झामुमो प्रखंड कमेटी धालभूमगढ़ की ओर से प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा के नेतृत्व में पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा सांसद पीएन सिंह एवं विधायक राज सिन्हा का पुतला दहन कर विरोध जाहिर किया गया। झारखंड के पीएमसीएच हॉस्पिटल का नामकरण शहीद निर्मल महतो के नाम पर किए जाने का इन दोनों नेताओं द्वारा विरोध किया जा रहा है।
जिसका विरोध पूरे झारखंड में झामुमो द्वारा किया जा रहा है। मौके पर झामुमो के जिला संगठन सचिव जगदीश भगत, अर्जुन चंद्र हांसदा, चैतन्य मुर्मू, मंगल हंसदा, सालखू किस्कू, विनोद चौबे, उत्तम गोराई, कायलू मुर्मू, व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक पांडा, घाटशिला नगर अध्यक्ष विकास मजूमदार, सुकलाल हांसदा, अंपा हेंब्रम, राजू प्रधान, झारखंड युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बबन राय आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YpKEtF
via IFTTT
Comments
Post a Comment