Skip to main content

Jharkhand daily news

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के पटेलनगर की नीतिबाग कॉलोनी में अखिलेश सिंह गुट के कन्हैया सिंह और सुधीर दुबे के बीच हुए गैंगवार में मानगो के विपिन शर्मा और गोलमुरी के लड्डन खान को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। इसके अलावे जेल में बंद अमित सिंह, अमित गौतम, मिंटू प्रसाद, राजेश सिंह और अमरजीत सिंह के अधिवक्ता की तरफ से जिला जज- 4 राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में जमानत याचिका दाखिल की गई है, जिसपर 22 अगस्त को सुनवाई होगी।

वहीं, सुधीर दुबे गिरोह के राकेश कुमार राय उर्फ कल्लू राय की जमानत याचिका पर भी सुनवाई अदालत में चल रही है। अदालत ने राकेश कुमार राय की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए मूल केस रिकॉर्ड की मांग की है। वहीं, इस मामले में स्पेशल पीपी जयप्रकाश भी 22 अगस्त को अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखेेंगे। मालूम हो कि अदालत ने इस मामले के अन्य आरोपी अंशु चौहान, कन्हैया सिंह, हरीश सिंह, विक्रम मिश्रा, आशीष तिवारी, राजकुमार मंडल, अमित कुमार शर्मा, सोमनाथ सिंह के अलावे अन्य की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34o7Jks
via IFTTT

Comments