Skip to main content

Jharkhand daily news

नारायणपुर प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में मनसा पूजा का आयोजन किया गया है। लोग काफी हर्षोल्लास के साथ इस पूजा को मना रहे है। कहीं कहीं मां मनसा देवी की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना की जा रही है। गुरुवार को उपवास रखकर भक्तों ने तन मन धन से मां मनसा देवी की आराधना किया और सुख समृद्धि तथा सालों भर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखने की मंगल कामना की। नारायणपुर प्रखंड के कालीपहाड़ी गांव में मनसा देवी की प्रतिमा स्थापित की गई है।

स्थानीय लोगों द्वारा गुरुवार की संध्या बेला में माता की पूजा अर्चना करते हुए उपवास रखा। साथ ही मनोवांछित फल की कामना लेकर मां मनसा से मंगल कामना की गई। समस्त कालीपहाड़ी ग्रामवासी बड़े उत्साह से मनसा पूजा मना रहे है। इस पूजनोत्सव में लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील की जा रही है। ताकि लोग भीड़ भाड़ से बचें।

इस दौरान कोरोना महामारी को लेकर भी मां मनसा से महामारी को दूर भगाने की कामना की गयी। शुक्रवार सबेरे पूर्णाहुति के साथ ही मां मनसा की प्रतिमा स्थानीय सरोवरों में विसर्जित किया जाएगा। समस्त कालीपहाड़ी गाँव तथा आसपास के ग्रामीण इलाकों में उत्साह के साथ मनसा पूजा मनाया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gdIx29
via IFTTT

Comments