Skip to main content

Jharkhand daily news

एक महिला ने हिम्मत दिखाई तो वह खुद छेड़खानी से बची ही, आरोपी भी हवालात पहुंच गया। दरअसल, 11 अगस्त को अपने एक परिचित की पत्नी से छेड़खानी करने के बाद डोरंडा निवासी मुकेश साव फरार हो गया था, डोरंडा पुलिस उसे लगातार तलाश रही थी। वह 20 अगस्त को पुलिस के हत्थे चढ़ा। न्यू फॉरेस्ट कॉलोनी की सोनी त्रिवेदी (24) ने 11 अगस्त को उसके खिलाफ डोरंडा थाने में हथियार के बाल पर छेड़खानी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

प्राथमिकी के अनुसार, सोनी 11 अगस्त को शाम 4 बजे अपने घर से बाजार जाने के लिए निकली थी। वह जैसे ही अपने घर से कुछ दूर पहुंची, उसे अकेला देखकर मुकेश उसके साथ छेडख़ानी करने लगा। सोनी ने जब विरोध किया तब वह चाकू निकाल लिया और बोला-हल्ला करोगी तो जान से मार देंगे। इसके बाद वह गाली बकते हुए उसकी ओर बढ़ने लगा।

यह देख सोनी ने डरने के बजाय हिम्मत से काम लिया और उसे जोड़ से धक्का दिया, जिससे वह गिर पड़ा। गिरते ही उसकी कमर में रखा कट्टा (देसी पिस्तौल) भी जमीन पर गिर गया। कट्टा देखकर सोनी मदद के लिए लोगों को पुकारने लगी। उसकी आवाज सुनकर लोग जुटने लगे, तो भीड़ बढ़ती देखकर मुकेश अपना कट्टा छोड़कर भाग गया। इसके बाद सोनी उसका कट्टा ले जाकर डोरंडा थाने को सौंप दी और उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई, तब से वह फरार चल रहा था।

जनवरी में भी तीन दोस्तों के साथ मिल कर रहा था छेड़खानी

मुकेश साव 10 जनवरी को भी एजी कॉलोनी गौरीशंकर नगर स्थित एमएच टावर के पास अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर महिलाओं से छेड़खानी कर रहा था। हिनू निवासी शालिनी कुमारी की शिकायत पर डोरंडा पुलिस ने उसके तीन दोस्तों आयुष, मनीष कुमार और सूरज सेठ को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था, लेकिन तब मुकेश फरार हो गया था। गिरफ्तार मनीष और सूरज भी न्यू फॉरेस्ट कॉलोनी के ही रहनेवाले थे। कुछ महीने तक छुपे रहने के बाद मुकेश फिर महिलाओँ से छेड़खानी करने लगा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Not afraid of kattas; 9 days after the incident, the accused accused of molesting was caught


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2E4m6zH
via IFTTT

Comments