Skip to main content

Jharkhand daily news

आजसू पार्टी गिरिडीह इकाई ने गुरुवार शाम 05 बजे मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो को झूठा मुकदमा में फंसाने के विरुद्ध हेमंत सोरेन सरकार का पुतला दहन किया। जिसमें 16 अगस्त को तिवारी महतो को एक आदिवासी मजदूर भाई के मौत होने पर फैक्ट्री से मुआवजा दिलाने को लेकर आंदोलन कर रहे थे।

जिस आंदोलन को दबाने के लिए तिवारी महतो पर हेमंत सोरेन की सरकार के इशारे पर मुकदमा दर्ज की गई और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया जो बिल्कुल ही अनुचित है। आजसू पार्टी बता देना चाहती है कि इस प्रकार से कभी भी आंदोलन को दबने नहीं दिया जाएगा। जब-जब आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जाएगा, आजसू पार्टी पूरे झारखंड राज्य के हर जिले में आंदोलन करने के लिए विवश होगी।

सरकार और मांडू प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द तिवारी महतो को रिहा किया जाए नहीं तो आजसू पार्टी इससे भी बड़े आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष दीपक पांडेय, तनवीर हसन, राजेश पंडित, अमित यादव, पंकज यादव, आबिद मल्लिक, समीर फैजल आदि आजसू कार्यकर्ता मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Azu burnt effigy of CM Hemant in protest against Mandu assembly in-charge


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34jhMHl
via IFTTT

Comments