नामकुम इलाका आपराधिक गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है। इन दिनों हत्या और आत्महत्या में बढ़ोतरी हुई है। राजाउलातु पंचायत के सोगोद गांव के करम मुंडा ने गुस्से में अपनी ही पत्नी नंदिया मुंडा (30) की कुल्हाड़ी से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना शनिवार देर रात की है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। नंदिया के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। जानकारी के अनुसार, करम रात में शराब पीकर घर आया। किसी बात को लेकर करम और नंदिया में बहस होने लगी। इसी दौरान करम घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और नंदिया पर कई वार करते हुए उसकी हत्या कर दी। सुबह ग्रामीणों को घटना की सूचना रामपुर मुखिया महादेव मुंडा को दी।
बेबसी... अब कैसे होगा इन बच्चों का पालन-पोषण
करम गुस्से में पत्नी पर कुल्हाड़ी से लगातार सिर पर वार करता चलाया गया। मां को पीटता देख बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। फिर भी करम मुंडा को दया नहीं आई। करम को जब लगा कि नंदिया की मौत हो गई है, तो उसने घर के अंदर से एक कंबल निकाला और उसपर डालकर नदी की ओर चला गया। खून से लथपथ अपने कपड़े और कुल्हाड़ी को धोया। इधर, मां की मौत के बाद पिता जेल चला गया। बच्चों का अब कोई सहारा नहीं रह गया। ऐसे में ग्रामीण का कहना है कि अब इन बच्चों के पालन-पोषण कैसे होगा? पिता मजदूर करता था बच्चों का पेट पलता था। अब मां भी नहीं रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3abykSH
via IFTTT
Comments
Post a Comment