Skip to main content

Jharkhand daily news

दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशमाहा चिकनिया पंचायत के विराजपुर गांव में सांसद निधि से निर्माणाधीन मड हाउस के तालाब में डूबने से शु़क्रवार को दो बच्चियों नीतू कुमारी (9) व खुशबू कुमारी (12) की माैत हाे गई। दोनों बच्चियाें की मौत से विराजपुर गांव में मातम छा गया है।

विराजपुर के ग्रामीण जीतलाल राकेश ने बताया कि बच्चियों के तालाब में डूबने की सूचना एक बच्चे ने दौड़ कर गांव वालों को दी। लोगों ने तालाब से दोनों बच्चियाें को निकालकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gI3Fhg
via IFTTT

Comments