क्षेत्रीए वन संरक्षक वेंकटेश्वर लू बोकारो ने गुरुवार को पूर्वी वन प्रमंडल एवं पश्चिमी वन प्रमंडल विकास कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएफ कुमार आशुतोष, पूर्वी वन प्रमंडल डीएफओ राज कुमार साह एवं पश्चिमी वन प्रमंडल डीएफओ ममता प्रियदर्शी मुख्य रुप से मौजूद थी। आरसीएफ ने गिरिडीह वन प्रमंडल के द्वारा जिले में पौधा रेापण कार्य की समीक्षा दोनों डीएफओ से किया। उन्होंने पौधारोपन कार्य में लगाए गए मजदूरों को शीघ्र मजदूरी भुगतान करने का निर्देश दोनों डीएफओ को दिया।
आरसीसीएफ ने कहा कि जिले में पौधा रोपन का कार्य बडे पैमाने पर की गई है। सरकार द्वारा पौधा रोपन कार्य के लिए आंवटन नहीं वन प्रमंडल को नहीं दिए जाने के कारण मजदूरों को मजदूरी भुगतान में विलंब हो गई थी। सरकार ने मजदूरी भुगतान के लिए गिरिडीह के दोनों वन प्रमंडल को सरकार ने राशि भेज दी है।
गिरिडीह वन प्रमंडल के दोनों डीएफओ का ट्रांसफर
आरसीसीएफ ने कहा कि गिरिडीह प्रादेशिक वन अंचल के सीएफ कुमार आशुतोष सहित दोनों डीएफओ का स्थानांतरण हो जाने के कारण वह शिष्टाचार मुलाकात के साथ जिले में हो रहे प्लाटेंशन प्रगति की समीक्षा करने के लिए आए थे। उन्होंने कहा सीएफ का स्थानांतरण गिरिडीह से चाईबासा, पश्चिमी वन प्रमंडल डीएफओ ममता प्रियदर्शी का स्थानांतरण जमशेदपुर हो गया है। पूर्वी वन प्रमंडल डीएफओ राजकुमार साह का स्थानांतरण सरकार ने कर दी है, लेकिन उसका पोस्टिंग सरकार ने नहीं किया है। पश्चिमी वन प्रमंडल मेंे डीएफओ सबा अहमद एवं पूर्वी वन प्रमंडल में डीएफओ के पद पर विकास कुमार का पद स्थापन हुई है। सीएफ का पदस्थापन गिरिडीह में सरकार द्वारा नहीं की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FCejcw
via IFTTT
Comments
Post a Comment