घोड़ाबांधा थीम पार्क में ही बिरसानगर की किशोरी (16) से तीन युवकों ने गैंगरेप किया था, जबकि एक आरोपी घटनास्थल की निगरानी कर रहा था। पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही मामले का खुलासा करते हुए किशोरी के प्रेमी चंदन लोहरा (21) समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गोविंदपुर धुआं कॉलोनी में रहने वाले गणेश बारी उर्फ दमरू (26), सुनील बारी उर्फ गोविंदा (23) (दोनों भाई), जसुआ सवैया उर्फ मोटू (27) (गणेश और सुनील के चाचा) ने प्रेमी को पार्क से खदेड़ने के बाद किशोरी के साथ गैंगरेप किया था। कोचाटोला का आकाश धल उर्फ कच्छिम (20) घटनास्थल की निगरानी कर रहा था।
आरोपियों ने किशोरी का अश्लील वीडियो नहीं बनाया था। आरोपियों ने किशोरी के प्रेमी को डराने के लिए वीडियो बनाने की धमकी दी थी। चारों आरोपी किशोरी के प्रेमी के दोस्त हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल, एक स्कूटी, कपड़े आदि बरामद किए हैं। गुरुवार की शाम बिरसानगर थाना में सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने मामले का खुलासा किया। एक आरोपी जसुआ सवैया उर्फ मोटू की दो पत्नी है।
जबकि गणेश और सुनील (दोनों भाई) भी शादीशुदा हैं। इधर, सदर अस्पताल में पीड़िता का चल रहा इलाज घटना के बाद से पीड़िता सदमे में है। सदर में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। मालूम हो कि बुधवार की दोपहर किशोरी से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आने के बाद हड़कंप मच गई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iHnw1k
via IFTTT
Comments
Post a Comment