जिले में एक बार फिर कोरोना की जांच के लिए अभियान शुरू किया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक लोगों का काेराेना जांच हो सके। इससे एक तो कोरोना संक्रमित का पता चल जाएगा। साथ ही एक औसत भी पाॅजिटिव का निकल जाएगा। हालांकि जांच में संक्रमण प्रभावित क्षेत्र मसलन कंटेनमेंट जोन, बफर जोन या वैसे स्थानों को महत्व दिया जाएगा। जहां अधिक संख्या में प्रवासी मजदूर आए हैं। जांच में बीमार लाेगों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
22 अगस्त से 5 सितंबर तक आरटीपीसीआर से जिले में कोविड-19 का संघन जांच अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए डीसी ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया है। कहा है कि टीपीएम- 9737, प्रतिदिन आरटीपीसीआर संग्रहण-629, प्रतिदिन एंटीजन जांच का लक्ष्य- 400 और ट्रूनैट सैंपल का लक्ष्य- 120 है। डीसी ने कहा है कि जांच के लिए स्थलों का चयन किया जाए। स्थल के चयन में कंटेनमेंट जोन और संक्रमण वाले स्थलों के चयन को प्राथमिकता दी जाए।
आरएटी में रिपोर्ट पॉजिटिव आए तो समझें की व्यक्ति पॉजिटिव
जांच दल का गठन करते हुए इसमें आवश्यकतानुसार एमपीडल्यू, सीएचओ, एएनएम की प्रतिनियुक्ति करें। वैसे व्यक्ति जिसमें कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं या वे किसी संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आए हैं, और उनका कोरोना जांच रिपोर्ट रपिड एंटीजन टेस्ट में निगेटिव पाया जाता है तो ऐसे व्यक्तियों का पुनः कोरोना जांच आरटीपीसीआर या ट्रूनैट के माध्यम से कराया जाए। यदि आरएट में रिपोर्ट पॉजिटिव पाया जाता है तो वैसे व्यक्तियों को पॉजिटिव ही समझा जाए। सैंपल का संग्रहण कार्य सिर्फ आरटीसपीआर ऐप के माध्यम से ही लिया जाए।
सैंपल संग्रहण के दिन ही राज्य एवं आईसीएमआर पोर्टल पर लोड किया जाएगा। डीसी ने कहा कि यह यह भी ध्यान रखना है कि अभियान के दौरान वृहत पैमाने पर कोविड-19 की जांच की जाएगी। इस कारण से पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। इसके लिए पर्याप्त संख्या में मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बेड आदि की व्यवस्था कर लिया जाए। जिले में उपलब्ध ट्रूनैट मशीन की क्षमता के अनुसार अधिक से अधिक सैंपल का संग्रहण किया जाय। ताकि मशीन का शत-प्रतिशत सदुपयोग हो। इसके लिए कार्य योजना तैयार कर उपायुक्त से अनुमोदन के बाद संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी व प्रतिनियुक्त दल के सदस्यों को उपलब्ध कराया जाय।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3l9cVyk
via IFTTT
Comments
Post a Comment