साकची थाना क्षेत्र के सुख सागर हाेटल के ऊपर द क्रिकेटर्स कैफे रेस्टोरेंट में पुलिस छापेमारी कर एक युवती व तीन युवकों को पकड़कर ले गई। थाना में उनलाेगाें से पूछताछ की गई। साकची थानेदार कुणाल कुमार के मुताबिक चारों रेस्टोरेंट में बैठकर खाना खा रहे थे। युवती का बर्थडे था। युवती अपने एक भाई और उसके दो दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी देने आई थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली और सभी को पकड़कर ले आई। बाद में सभी को पीआर बाॅड पर छोड़ दिया गया। वहीं, हाेटल के मैनेजर से पूछताछ की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aC83Np
via IFTTT
Comments
Post a Comment