गढ़वा में आज कोरोना संक्रमण के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। गढ़वा में पहली बार एक दिन में एक सौ से अधिक मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। आज गढ़वा जिले में कुल 109 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसी के साथ गढ़वा में कोरोना संक्रमिताें की कुल संख्या 1073 हो गई है। 18 कोरोना संक्रमित ठीक होकर आज अपने घर लौट गए हैं।
इसी के साथ अबतक कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 780 हो गई है। गढ़वा में एक्टिव केस अचानक बढ़कर 287 हो गई है। अभी तक जिले में कोरोना संक्रमण से छह लोगों की मौत हुई है। आज सर्वाधिक मरीज बंशीधर नगर व रमना से मिले हैं। यहां कुल 65 मरीज मिले हैं। जबकि दो धुरकी से, चार मेराल से, 18 रंका से, दो भंडरिया से, 18 गढ़वा से संक्रमित मिले हैं।
संक्रमितों के सपर्क में आने वालों और घनी आबादी का लिया गया सैंपल
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सोसायटी रांची के निदेशक के निर्देश पर कोरोना को लेकर जिले में युद्ध स्तर पर एंटीजन रैपिड जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले में छह हजार लोगों की जांच के लिए लक्ष्य दिया गया था। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने 5898 लोगों का जांच किया। अभियान को लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों के 29 कंटेनमेंट जोन/बफर जोन में 15 केंद्र बनाया गया था। जांच के लिए 9 कोटियों के व्यक्तियों का एंटीजन रैपिड टेस्टिंग किया गया। इनमें पहला- वैसे व्यक्तियों की जांच की गई जो कंटेनमेंट जोन या हॉट स्पॉट क्षेत्र के थे और उन क्षेत्रों से कोविड-19 के पॉजिटिव केसेस पाए गए हों।
दूसरा ऐसे लोग जो पिछले दो सप्ताह में कोविड-19 से पॉजिटिव पाए गए हो तथा जिनके संपर्क में प्रथम एवं द्वितीय संपर्क में व्यक्ति आए हों। तीसरा-उन क्षेत्र के लोगों का भी जांच कराया गया जो काफी घनी आबादी वाले क्षेत्रों से संबंध रखते हैं। जहां शौचालय की व्यवस्था सामुदायिक तौर पर है। चौथा हाट बाजार एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आने वाले दुकानदारों फल विक्रेता और सब्जी विक्रेता आदि की जांच कराई गई। पांचवां सभी सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले कर्मी जो कोविड-19 के मरीजों की देखभाल, इलाज करते हैं। साथ ही सफाई कर्मी एवं वाहन चालक जो कोविड केयर के अंतर्गत आते हैं। छठा नगर परिषद के ऐसे सभी कर्मी जो कचरा एवं अपशिष्ट पदार्थों के निस्तारण में अपना महत्वपूर्ण सहयोग देते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32zJNYv
via IFTTT
Comments
Post a Comment