समाहरणालय सभागार में जिला भू अर्जन और एनएचआई से संबंधित एक बैठक की गई। डीसी ने कहा कि जिला भू अर्जन और एनएचआई 2 के छह लेनिंग चौड़ीकरण परियोजना के अंतर्गत की जाने वाली कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने कहा कि कहा कि डीबीएल (गोरहर से खैराटुंडा) के छह लेनिंग चौड़ीकरण परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण केलिए प्राप्त राशि 610.99 करोड़ रुपए है। जिसमें 3663 लाभार्थियों के बीच भुगतान किया गया है।
लम्बित राशि 13.20 करोड़ में लगभग 126 रैयतों के प्लाट गैरमजरूआ/बकास्त आदि रहने के कारण भुगतान नहीं हो पाया है। शेष 9 लाभार्थियों की राशि भुगतान केलिए प्रक्रियाधीन है।
कुलगो टोल प्लाजा के संदर्भ में जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने कहा कुलगो टोल प्लाजा के छह लेनिंग चौड़ीकरण परियोजना अंतर्गत भूमि अधिग्रहण केलिए प्राप्त राशि 24.26 करोड़ है। जिनमें से 69 लाभार्थियों के बीच 16.75 करोड़ रुपए राशि का भुगतान किया जा चुका है।
शेष 42 लाभार्थियों का भुगतान भी शीघ्र किया जाएगा। उपायुक्त द्वारा जिला भू अर्जन पदाधिकारी और एनएचआई के प्रतिनिधि को निदेशित किया गया कि आपसी समन्वय के साथ सभी लाभार्थियों को ससमय भुगतान करना कीजिए। इसके अलावा कुलगो टॉल प्लाजा के आस पास के 6 गांव में छह लेनिंग चौड़ीकरण परियोजना के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण केलिए प्राप्त राशि 4.49 करोड़ है। जिसमें से 33 लाभार्थियों के बीच 3.95 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। शेष लाभार्थियों का भुगतान जल्द ही किया जाएगा।
जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने कहा कि खैराटुंडा से शंकरडीह में छह लेनिंग चौड़ीकरण परियोजना अंतर्गत भूमि अधिग्रहण केलिए प्राप्त राशि 29.34 करोड़ है। जिसमें से 780 लाभार्थियों के बीच 27.54 करोड़ रुपए राशि का भुगतान किया गया है। 1.80 करोड़ में लगभग 55 रैयतों के प्लाट गैरमजरूआ, बकास्त आदि से बाहर होने के कारण भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही खैराटुंडा से शंकरडीह के आस पास के 4 गांव में छह लेनिंग चौड़ीकरण परियोजना के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण केलिए प्राप्त राशि 1.72 करोड़ है। जिनमें से 37 लाभार्थियों के बीच 1.72 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, एनएचएआई के प्रतिनिधि और अन्य समबन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32abp6C
via IFTTT
Comments
Post a Comment