Skip to main content

Jharkhand daily news

बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू दादी बागान निवासी मानसिक रूप से विक्षिप्त 14 साल की बच्ची के साथ बेड़ाडीपा में लखन बेसरा (40 वर्ष) ने छेड़खानी की। घटना 20 अगस्त की शाम की है। बच्ची घर से घूमने निकली और भटकते हुए बेड़ा़डीपा पहुंच गई। घर लौटने पर मां ने उसे रोता देखकर पूछा, जिसके बाद घटना की जानकारी दी।

बच्ची की मां के बयान पर बागबेड़ा थाना में लखन बेसरा के खिलाफ छेड़खानी व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बेड़ाडीपा निवासी लखन बेसरा को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोविड जांच के बाद साकची क्वारेंटाइन जेल भेज दिया गया।

युवक ने कई बार किया इनकार, बाद में कबूला

बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि घर लौटने पर रोने का कारण पूछा तो घटना की जानकारी हुई। इसकी जानकारी होने पर बच्ची को साथ लेकर मां बस्ती के कुछ लोगों संग आरोपी की तलाश में बेड़ाडीपा चली गई, वहां बच्ची ने आरोपी को पहचान लिया। शुरुआत में आरोपी घटना से इनकार करता रहा, लेकिन बाद में उसने अपराध कबूल कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YmjNPl
via IFTTT

Comments