काेराेना की राेकथाम के लिए 12 से 14 जुलाई तक चलाए गए स्पेशल ड्राइव के दाैरान कम सैंपल लिए जाने पर स्वास्थ्य सचिव डाॅ. नितिन कुलकर्णी ने देवघर डीसी कमलेश्वर प्रसाद सिंह काे शाेकाॅज किया है। स्वास्थ्य सचिव ने कहा है कि स्पेशल ड्राइव के दाैरान सभी जिलाें काे रैपिड एंटीजन टेस्ट का लक्ष्य दिया गया था। देवघर में लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 44 % सैंपलिंग हुई। देवघर डीसी 48 घंटे में स्पष्टीकरण दें।
स्पेशल ड्राइव में 51,863 जांच, 3094 पाॅजिटिव
यह स्पेशल ड्राइव फेज-2 सभी जिलाें में चलाया गया था। इस दाैरान 51863 सैंपल लिए गए, जिनमें 3094 पाॅजिटिव मिले। विभाग द्वारा जारी रिपाेर्ट में कहा गया है कि प्रति 10 लाख आबादी में टेस्ट का औसत बढ़ाने के लिए अभियान चलाया गया। नाै अगस्त तक राज्य में प्रति 10 लाख आबादी में टेस्ट का औसत 9953 था। स्पेशल ड्राइव के बाद यह औसत बढ़कर 11,749 हाे गया। रिपाेर्ट के मुताबिक आरटीपीसीआर से 17920, ट्रूनेट से 7793 और रैपिड एंटीजेन टेस्ट के माध्यम से 26150 सैंपल लिए गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iSF1vN
via IFTTT
Comments
Post a Comment