धनबाद के विभिन्न काेविड अस्पतालाें में जल्द ही प्लाजा थेरेपी पद्धति से इलाज शुरू होगा। डीसी उमाशंकर सिंह का कहना है कि अगले महीने एक सितंबर से धनबाद के पीएमसीएच कैथ लैब काेविड केयर सेंटर में प्लाज्मा थेरेपी काेराेना संक्रमित मरीजाें की इलाज होगा। स्वास्थ्य विभाग और पीएमसीएच प्रबंधन काे 31 अगस्त तक सारी तैयारियाें पूरी करने का निर्देश दिया गया है। इंडियन कैंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च नई दिल्ली से चेक लिस्ट तथा रिम्स रांची से उपचार प्रक्रिया की जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराने काे कहा गया है।
डीसी ने कहा कि जालान अस्पताल से भी प्लाज्मा थेरेपी से इलाज काे लेकर बातचीत चल रही है। जालान के पास प्लाज्मा थेरेपी से इलाज का सारा सेटअप तैयार है। अस्पताल के पास इसका लाइसेंस भी प्राप्त है। गुरुवार काे भी इस मुद्दे पर जिला प्रशासन व स्वास्थय विभाग के साथ जालान प्रबंधन की बैठक हुई। उनसे कहा गया है कि एक मरीज के इलाज पर क्या काॅस्ट बैठेगा सहित अन्य सारी चीजाें पर एक बृहत याेजना बनाकर प्रशासन काे दें। इसके बाद इस पर विचार किया जाएगा। जालान प्रबंधन ने एक दिन का समय मांगा है। अगर जालान अस्पताल के साथ समझाैता हाे जाता है ताे यहां एक सप्ताह-10 दिनाें में ही प्लाज्मा थेरेपी से इलाज शुरू हाे जाएगा।
महामारी की बढ़ती रफ्तार काे देखते हुए प्लाज्मा थेरेपी से उपचार जरूरी
डीसी ने कहा कि जिले में काेराेना महामारी की बढ़ती रफ्तार काे देखते हुए नई पद्धति पर आधारित इलाज व्यवस्था सुनिश्चित कराना जरूरी हाे गया है। जिससे रिक्वरी स्तर बढ़े। मरीज जल्द स्वस्थ्य हाे पाएं। स्वास्थ्य विभाग काे निर्देश दिया गया है कि इसीएफएमआर नई दिल्ली के गाइड लाइन के अनुसार मशीन व विभिन्न उपकरणाें की खरीदारी करें। जिससे इलाज में काेई दिक्कत नहीं आए। भविष्य की याेजना बनाकर उपकरणाें व अन्य चीजाें की खरीदारी सुनिश्चित करें, जिससे मरीज बढ़ने की स्थिति में इलाज में काेई परेशानी नहीं अाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iF6ukw
via IFTTT
Comments
Post a Comment