Skip to main content

Jharkhand daily news

कादोडीह पंचायत के राजारायडीह में गुरुवार सुबह 60 हजार रुपए न देने पर बेटे ने वृद्ध मां को रॉड से वार कर मार डाला। पुलिस ने आरोपी पवनदेव दास (35) को गिरफ्तार कर लिया। उसकी कोरोना जांच कराई जो पॉजिटिव आई। इसके बाद उसे कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। उसे गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों को क्वारेंटाइन में भेज दिया गया है।

इधर, आरोपी की पत्नी बबीता ने पुलिस को बताया कि 2016 में ससुर की मृत्यु के बाद उनके बड़े बेटे सचनदेव दास को सीसीएल में अनुकंपा पर नौकरी मिली थी। साथ ही सीसीएल की ओर से उनकी सास चंदवा देवी को करीब 25 लाख रुपए मिले थे। पवनदेव मां चंदवा देवी से इस राशि में से कुछ हिस्सा मांगता था। वह अब 60 हजार रुपए मांग रहा था। इनकार करने पर मार डाला।

पत्नी को पीट रहा था, बीच- बचाव करने पर मां की हत्या

बबीता देवी ने बताया कि पवनदेव बाहर मजदूरी करता है। 60 हजार रुपए नहीं देने पर मां को डराने के के लिए पवन ने उसकी पिटाई की थी। गुरुवार सुबह पति उसकी गर्दन दबाने लगा। सास बचाने आई तो रॉड से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आरोपी पुत्र को लेकर जाती पुलिस।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Yl3YYY
via IFTTT

Comments