Skip to main content

Jharkhand daily news

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी काेराेना से संक्रमित हाे गए हैं। उन्हाेंने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी। उन्हें मंगलवार देर रात रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। रिपाेर्ट आने के करीब चार घंटे पहले ही वह कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए थे। इससे अब राज्य के तमाम मंत्रियाें पर काेराेना का खतरा मंडराने लगा है। दरअसल मंगलवार काे स्वास्थ्य मंत्री के आवास के आप्त सचिव, सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर पाॅजिटिव मिला था। इसके बाद उन्हाेंने जांच कराई, जिसमें रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई। उनके अलावा आजसू प्रमुख सुदेश महताे और सिविल काेर्ट के तीन जज भी पाॅजिटिव पाए गए हैं।

सुदेश महतो ने भी खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। कहा- हाल के दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वे कोरोना की जांच करा लें। इसी बीच राज्य में मंगलवार काे विशेष जांच अभियान चलाया गया। 1267 नए संक्रमित मिले। 16 लाेगाें की माैत भी हुई। मृतकाें में बाेकाराे, देवघर के दाे-दाे, जमशेदपुर के 8 और हजारीबाग, रामगढ़, रांची व चाईबासा के एक-एक लाेग शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में काेराेना संक्रमिताें की संख्या बढ़कर 25334 हाे गई है। काेराेना से अब तक 338 लाेगाें की जान जा चुकी है। अच्छी बात यह है कि मंगलवार को राज्य में 340 मरीज स्वस्थ हाेकर घर भी पहुंचे। इनमें रांची के 11 लाेग हैं।

बीकेबी माॅल के संचालक कुणाल माेदी का निधन

रांची के अपर बाजार स्थित बीकेबी माॅल के संचालक 44 वर्षीय कुणाल माेदी की मंगलवार काे हार्ट अटैक से माैत हाे गई। काेराेना पाॅजिटिव मिलने के बाद शनिवार काे उन्हें ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्लाज्मा दिए जाने के बाद उनकी रिपाेर्ट निगेटिव आई, लेकिन मंगलवार काे हार्ट अटैक से उनकी माैत हाे गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मंगलवार देर रात को रिम्स पहुंचे। उन्हें पेइंग वार्ड में भर्ती कर लिया गया। इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जो भी संपर्क में आए हैं वे जांच करा लें।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/328AzSU
via IFTTT

Comments