पूर्व उप मुख्यमंत्री और सिल्ली के विधायक सुदेश कुमार महतो से 15 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। साथ ही धमकी दी गई है कि अगर रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर गोली मार देंगे। धमकी दो मोबाइल नंबर से दी गई है। इस संबंध में सुदेश महतो की ओर से महेंद्र कुमार शर्मा ने शहर के गोंदा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
रांची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है, लेकिन अपराधियों का सुराग अब तक नहीं लगा है। जिन नंबरों से कॉल आई है, शुरुआती जांच में ये नंबर जमशेदपुर के दो लाेगों के निकले हैं। हालांकि, ये स्पूफ कॉल हैं। इसके बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। सदर डीएसपी दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि विधायक को 14 अगस्त को दो कॉल कर धमकी दी गई है। फोन कॉल की तकनीकी स्तर पर जांच की जा रही है।
रात 9:30 से 10:15 के बीच किए गए दोनों कॉल
पूर्व सीएम सुदेश कुमार महतो को 14 अगस्त की रात 9:30 बजे से 10:15 बजे के बीच दो मोबाइल नंबरों से फोन आए। पहले मोबाइल नंबर के अंतिम में चार अंक 8536 हैं। वहीं दूसरे मोबाइल नंबर के अंतिम चार अंक 0986 हैं। दोनों नंबरों से किए गए कॉल में सुदेश महतो को रंगदारी नहीं देने पर घर में घुसकर गोली मारने देने पर धमकी दी गई।
ट्रूकॉलर में नाम निकले-इमरान और सलमान खान
पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तब दोनों नंबर जमशेदपुर के निकले। पहला नंबर ट्रूकॉलर में इमरान खान के नाम से और दूसरा नंबर ट्रूकॉलर में सलमान खान के नाम से अंकित बता रहा था। पुलिस जब दोनों नंबरों के मालिक तक पहुंची तो उन्हें चौंकाने वाली जानकारी मिली। दोनों नंबरों का इस्तेमाल स्पूफ कॉल के जरिए किया जा रहा था
अपराधी स्पूफ कॉल के जरिए कर रहे थे फोन
सुदेश महतो से 15 लाख की रंगदारी मांगने वाले अपराधी बहुत ही शातिर और तकनीकी रूप से काफी सुदृढ़ हैं। अपराधियों ने उन्हें स्पूफ कॉल के जरिए फोन किया। ताकि फोन करने वाले की जानकारी जल्दी पुलिस नहीं लगा पाए। क्योंकि जब तक तकनीकी रूप से इसकी जांच नहीं होती है, अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहेंगे।
जानिए क्या है स्पूफ कॉल : मोबाइल नंबर और अपना नाम छिपाकर कॉल करते हैं बदमाश
वर्तमान दौर में बड़ी संख्या में लोग मोबाइल पर इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं। लेकिन ये कई सहूलियतें देने के साथ कुछ परेशानी का भी सबब बन रहा है। लोगों के बीच इन दिनों स्पूफ कॉलिंग तेजी से बढ़ी है। इसमें व्यक्ति (कॉलर) अपनी आइडेंटिटी (नाम) और मोबाइल नंबर को छिपाकर कॉल करता है।
ऐसे स्पूफ कॉलर अन्य किसी मोबाइल यूजर का नंबर उपयोग कर आपराधिक मामलों में टारगेट को परेशान करने में इसका उपयोग कर रहे हैं। तकनीकी एक्सपोर्ट द्वारा ही इस मामले में कॉल करने वाले की जानकारी जुटाई जा सकती है। आम व्यक्ति कॉल करने वाले के बारे में पता नहीं लगा सकता है। कुमार सौरभ, साइबर एक्सपर्ट
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34DcZAQ
via IFTTT
Comments
Post a Comment