कोदम्बरी मंडरो भाया मानिकबाद मुख्यमार्ग लगभग सात किलोमीटर सड़क जर्जर हो गया है। उक्त सड़क की कई बार मरम्मत भी हुआ है लेकिन हर बार मरम्मती के नाम पर महज खानापूर्ति होता गया है। कई जगह सड़क पर बारिश के कारण तालाबनुमा बन गया है। जिससे लोग हिचकोले खाते हुए सफर करते है। बारिश में गड्डों में पानी जमा हो जाने से कई लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे है। जल जमाव के कारण सड़क टूट रहा है।
मानिकबाद मुखिया अनिता देवी, पंसस करुणा देवी, सरफराज अहमद रिजवी समेत शिबू यादव, संतोष यादव, रंजीत मंडल, संतोष वर्मा, अरुण दुबे, सुनील उपाध्याय आदि ने सड़क को नए सिरे से बनवाने की मांग किया है ताकि लोगो को परेशानी का सामना करना नही पड़े। इधर देवरी प्रखंड के सुदूरवर्ती इलाके के गादिकला तितकी महुआ मैदान से कानिकेंद गांव तक लगभग चार किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क जर्जर हो गयी है। सड़क में बड़े बड़े गढ्ढे उभर आए हैं।
वहीं गढ्ढों में जलजमाव से सड़क में कीचड़ पसर जाने से खटौरी, कानिकेंद, दुनिशेर, अमझर, खटौरी, एकडरिवा आदि गांव के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण नागेश्वर यादव, पिंटू यादव, दीना राय, अशोक यादव, राजू राय, अमित यादव, रवीन्द्र यादव, सुनेश्वर यादव, नवीन यादव, बिक्की यादव आदि ने सड़क में कालीकरण कार्य करवाकर सड़क को दुरुस्त करवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है सड़क में बने गढ्ढों जलजमाव से आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Yn1Rnz
via IFTTT
Comments
Post a Comment