Skip to main content

Jharkhand daily news

सदर अस्पताल परिसर में काेविड मरीजाें काे डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। मंगलवार काे डीसी उमा शंकर सिंह की माैजूदगी में सीनियर टेक्नीशियन अमित कुमार ने सदर अस्पताल में कोविड संक्रमित मरीजों के लिए अलग से बनाए गए डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन किया। उपायुक्त ने बताया कि इस डायलिसिस सेंटर में कोविड के हल्के लक्षण वाले मरीजों का डायलिसिस किया जाएगा। यहां वॉटर आउटलेट, पानी की सप्लाई, सोक टैंक सहित अन्य सभी सुविधाएं अलग से निर्मित की गई हैं।

सेंटर मैनेजर माे हुसैन ने बताया कि फिलहाल काेविड मरीजाें के लिए सेंटर में दाे डायलिसिस मशीनाें का इंतजाम किया गया, जबकि सामान्य मरीजाें के लिए भी दाे मशीनें हैं। सामान्य मरीजाें काे असुविधा न हाे, इसके लिए सेंटर में काेविड मरीजाें के प्रवेश से लेकर हर तरह के अलग इंतजाम किए गए हैं।

कई ऐसे उपकरण हैं जाे यूज एंड थ्राे हैं। उसका दाेबारा उपयाेग नहीं किया जाएगा। संक्रमण न फैले, इसका भी पूरा ध्यान रखा गया है। जब संक्रमित मरीज का डायलिसिस हाे रहा हाेगा, तब सामान्य मरीज का डायलिसिस नहीं किया जाएगा। माैके पर अपर समाहर्ता श्याम नारायण राम, सिविल सर्जन डॉ गोपाल दास, डॉ राजकुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sadar hospital for Kovid patients, dialysis facility started in campus


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DUUuMV
via IFTTT

Comments