Skip to main content

Jharkhand daily news

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी (डीएसपीएमयू) के हॉस्पिटल मैनेजमेंट कोर्स में जॉब कर रहे डॉ. विवेक गोस्वामी का एडमिशन लेने और परीक्षा देने का मामला प्रकाश में आया था। क्योंकि, जॉब करते हुए कोई रेगुलर कोर्स नहीं कर सकता है। डॉ. विवेक डीएसपीएमयू के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. एनडी गोस्वामी का पुत्र है। यह मामला सामने आते ही छात्र संघ उग्र हो गया। प्रदर्शन के बाद विवि में तालाबंदी कर दी, तब विवि प्रशासन ने मैनेमेंट विभाग और पूर्व रजिस्ट्रार के ऑफिस को सील कर दिया था।

जांच कमेटी के निर्देश पर गुरुवार को छात्र संघ के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ऑफिस और विभाग का सील हटाया गया। सचिव अमनजीत मुंडा ने बताया कि एमबीए के एक फैकल्टी ने जांच कमेटी के सामने ही अटेंडेंस रजिस्टर पर डॉ. विवेक का नाम लिखा। छात्र संघ के सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई, कहा-अभी रजिस्टर में नाम क्यों लिख रहे हैं। छात्रों के कड़ा विरोध के बाद डॉ. विवेक के नाम पर पेन से गोल घेरा लगा दिया गया। इधर, छात्रों ने कमेटी पर जांच के नाम पर लीपापोती करने का आरोप लगाया है।

डॉ. विवेक की उपस्थिति शून्य
छात्र संघ के सदस्यों ने कहा कि अटेंडेंस रजिस्टर में परीक्षा के बाद नाम चढ़ाया गया है। डॉ. विवेक का रोल नं.-18 है। रजिस्टर में उपस्थिति शून्य थी। जब किसी स्टूडेंट का अटेंडेंस नहीं है, तो रेगुलर कोर्स की परीक्षा में वह कैसे शामिल हुआ। इस पर कमेटी का ध्यान आकृष्ट कराया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hkbPOa
via IFTTT

Comments