Skip to main content

Jharkhand daily news

काेयलानगर में राजीव गांधी चाैक के पास शनिवार की सुबह एक अनियंत्रित कार ने बाइकसवार काे धक्का मार दिया। बाइक काे टक्कर मारने के बाद कार पेड़ से टकरा कर क्षतिग्रस्त हाे गई। कार का बैलून भी फट गया। बाइकसवार अभिषेक राज को गंभीर चाेटें आई हैं। वे बीसीसीएल में सहायक प्रबंधक अभिजीत के भाई हैं और रेलवे में ज्वाइन करने वाले हैं। घायल अवस्था में परिजन पहले उसे पीएमसीएच ले गए और फिर वहां से बरटांड़ के एशियन जालान अस्पताल ले गए। वहां से अभिषेक की गंभीर स्थिति काे देखते हुए दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर कर दिया गया।

परिजनाें के मुताबिक, कार संख्या जेएच 10 बीपी-3719 में दाे युवक और दाे युवतियां सवार थे। कार पेट्राेल पंप व्यवसायी की बताई जा रही है। आराेप है कि हादसे के समय कारसवार नशे में थे। स्थानीय लाेगाें ने उन्हें पकड़कर सरायढेला पुलिस काे साैंपा था, लेकिन पुलिस ने बगैर जांच के ही सभी काे छाेड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, जख्मी युवक का भाई धनबाद आईआईटी आईएसएम का पूर्व छात्र है। हादसे की जानकारी मिलने पर आईआईटी के कई छात्र माैके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को जब्त कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हादसे में ऐसा हुआ कार का हाल।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32cDydl
via IFTTT

Comments