किसानों के लिए बनी नई नीति को लेकर समाहरणालय सभागर बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने की। उपायुक्त ने कहा कि कृषि और किसान कल्याण, मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एक नयी केंद्रीय योजना फॉर्मेशन एंड प्रोमोशन ऑफ फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन का शुभारंभ किया गया है। कृषि एवं किसान कल्याण, मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुताबिक योजना के कार्यान्वयन और अनुश्रवण के लिए डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी डी-एमटी का गठन किया गया है।
समिति और किसानों के हित में समिति द्वारा तय किया गया कि अन्य मामले को सजगता पूर्वक लेते हुए उन्हें जल्द से जल्द निष्पादित करें। जिला प्रशासन व ग्रामीणों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास जारी है। नाबार्ड के संयुक्त प्रयासों का लाभ सीधा ग्रामीणों को मिलेगा। इन लाभों को बहुद्देशीय समझते हुए किसानों को तकनीकी तौर पर भी जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने की बात कही। बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, एलडीएम, सचिव बाजार समिति, डीडीएम नाबार्ड व अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
यह नियमित बैठक आयोजित कर एफपीओ के विकास कार्यों की प्रगति और एफपीओ के कार्य की गहन रूप से निगरानी एवं समीक्षा करेगी। यह एनपीएमएसएफसी को जिला जहां एफपीओ को निर्मित किया गया है और बढ़ावा दिया जा रहा है) में सक्षम कलस्टरों का सुझाव देगी और कलस्टरों और कार्यकलापों की पहचान करने और साथ ही किसानों को एकजुट करने में कार्यान्वयक एजेंसियों, सीबीबीओ और अन्य हितधारकों को सहायता करेगी।
एफपीओ के गठन का यह है तरीका
वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट उत्पाद विशेषज्ञता के विकास के लिए वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट दृष्टिकोण पर ध्यान दें। उत्पादन क्लस्टर क्षेत्र: भौगोलिक क्षेत्र जिसमें कृषि और संबद्ध उत्पादन जैसे कि बागवानी के समान या लगभग समान प्रकृति की उपज का उत्पादन, खेती की जाती है उसपर ध्यान दें। किसानों के सदस्य का आकार न्यूनतम 300 होना चाहिए। हालांकि, आर्थिक स्थिरता लाभप्रदता के लिए उन्हें 500 किसानों के औसत सदस्यता आकार के लिए प्रयास करना चाहिए। एफपीओ को प्रसंस्करण, ब्रांडिंग, विपणन और व्यापार की आवश्यकता के आधार पर जिला स्तर, राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मिलित किया जा सकता है। राष्ट्रीय परियोजना प्रबंधन एजेंसी एनपीएमए की स्थापना राष्ट्रीय स्तर पर एसएफसीए द्वारा की जाएगी। एकीकृत पोर्टल और सूचना प्रबंधन और निगरानी के माध्यम से समग्र परियोजना मार्गदर्शन, डेटा रखरखाव प्रदान करें। प्रोग्राम क्लस्टर के स्ट्रक्चरिंग सहित कार्यक्रम के चित्र बनाना। सीबीबीओएस को हैंड होल्डिंग सपोर्ट और मेंटरिंग सपोर्ट प्रदान करना। उत्पादन समूहों के लिए लक्ष्य, राज्य या क्षेत्र के पूर्ण या परियोजना प्रबंधन सलाहकार और फंड मंजूरी समिति एनपीएमएएफएससी) द्वारा आवंटित किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3grBfYZ
via IFTTT
Comments
Post a Comment