नगड़ी के फार्मर ग्रुप नेचुरल फार्मिलो के किसानों द्वारा उत्पादित सब्जियों को आज यानी गुरुवार को दुबई के लिए रवाना कर दिया गया। इसे कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने हरि झंडी दिखाई। ये सब्जियां कोलकाता में एयर कार्गो से दुबई जाएगी। झारखंड राज्य से पहली बार प्रक्रिया के माध्यम से सब्जियों का निर्यात किया गया है।
ये सब्जियां बाजार समिति रांची द्वारा ऑल सीजन फार्म फ्रेश के सहयोग से निर्यात की जा रही है। इन किसानों की सब्जियों का निर्यात: एफपीओ नेचुरल फार्मिलो के विनोद केशरी, नीतू देवी, गणेश पाहन,अमन कुमार, बिरसा उरांव, स्वेता कुमारी, कंचन, दया देवी, सूरज कश्यप, सत्य स्वर केशरी, दसा उरांव, बिगलु कुमार आदि किसानों की सब्जियों का निर्यात किया गया है।
सब्जियों का निर्यात करना बड़ी उपलब्धि : कृषि मंत्री
आज के कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि राज्य के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में सरकार प्रयासरत है। इसी के तहत पहली बार पहली बार किसानों की उपज को बाजार समिति रांची के पणन सचिव अभिषेक आनंद के प्रयास से विदेश भेजने में सफल हुए है।
बरौनी से हटिया के लिए किसान स्पेशल ट्रेन खुली
बरौनी से टाटानगर के बीच गुरुवार को स्पेशल ट्रेन की शुरुआत हुई। इस स्पेशल ट्रेन से बोकारो स्टील सिटी, हटिया एवं टाटानगर दूध सप्लाई की जा सकेगी। इस ट्रेन में मिल्क के चार टैंकर होंगे, जिनमें से एक-एक टैंकर बोकारो एवं हटिया के लिए होगा, जबकि दो टैंकर दूध टाटानगर के लिए होगा। दूध परिवहन के लिए यह ट्रेन बरौनी से टाटानगर के बीच एक दिन के अंतराल पर चलेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PQOmrE
via IFTTT
Comments
Post a Comment