मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने मंगलवार काे छह महत्वपूर्ण ग्रिड-सब स्टेशन और ट्रांसमिशन लाइन का ऑनलाइन उद्घाटन किया। उन्हाेंने कहा कि गिरिडीह, जमुआ और सरिया में ग्रिड सब स्टेशन और ट्रांसमिशन लाइन शुरू हाेने से अब गिरिडीह जिले में बिजली आपूर्ति के लिए डीवीसी पर निर्भरता नहीं रहेगी।
ऐसे समझें...इन याेजनाओं से क्या हाेगा फायदा
220/ 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन, भागोडीह गढ़वा और 220 केवी डाल्टनगंज -गढ़वा ट्रांसमिशन लाइन भागाेडीह ग्रिड की क्षमता 300 एमवीए है जबकि डाल्टनगंज-गढ़वा ट्रांसमिशन लाइन 91 किमी लंबी है। 123 कराेड़ खर्च हुए हैं। इस ग्रिड के शुरू हाेने से रेहला ग्रिड डाल्टनगंज स्थित राष्ट्रीय ग्रिड से जुड़ गया है।
220/132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन जसीडीह और 220 केवी दुमका-जसीडीह ट्रांसमिशन लाइन जसीडीह ग्रिड की क्षमता 400 एमवीए और ट्रांसमिशन लाइन की लंबाई 74.3 किमी है। लागत 137 कराेड़ है। इसके शुरू हाेने से देवघर और गिरिडीह जिले में निर्बाध बिजली मिल सकेगी। 220 केवी दुमका-गोड्डा ट्रांसमिशन 57 करोड़ से 220 केवीए दुमका-गोड्डा ट्रांसमिशन लाइन बना है। इसकी लंबाई 71 किमी है। इसके शुरू हाेने से पूरे गाेड्डा जिले में गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kUv0A5
via IFTTT
Comments
Post a Comment