आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड येशु भवन के पीछे खटाल में काम करने वाले 45 वर्षीय फौजी नामक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मंगलवार की रात तीन बजे पेट्रोलिंग गाड़ी ने एके अकादमी के पास लहूलुहान अवस्था में युवक को देखा और उसे मृत पाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खबर मिलने पर 12 घंटे बाद सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट घटनास्थल पहुंचे और खटाल मालिक से पूछताछ की। फौजी के परिवार वालों का पुलिस पता लगाने में जुटी है। घटनास्थल से खून का सैंपल लिया गया है। इस संबंध में आजादनगर थाना में दारोगा सुबोध बड़ाइक के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
12 घंटे बाद सिटी एसपी पहुंचे, मृतक के परिजनों का पता नहीं
अलीबाग रिवरव्यू कॉलोनी में रहने वाले अफाक आलम उर्फ लड्डू ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले भटकते हुए फौजी नामक व्यक्ति उनके पास काम की तलाश में आया था। उन्होंने खटाल की साफ-सफाई के लिए उसे रख लिया। पिछले एक साल से वह दो-तीन दिन में एक बार आकर खटाल की सफाई करता और फिर दिहाड़ी लेकर चला जाता था। फौजी कहां रहता था। परिवार में कौन-कौन हैं, कुछ नहीं पता।
पिछले चार दिनों से वह काम पर नहीं आया था। चार अगस्त की शाम पांच बजे फौजी काम पर आया। दो घंटे तक खटाल की सफाई करने बाद तबीयत खराब होने की बात कही। इसके बाद वह अपनी मजदूरी लेकर चला गया। फौजी शराब पीता था, लेकिन वह ईमानदार और मेहनती था। बुधवार की सुबह छह बजे पुलिस आई और बताया कि शव मिला है, जिसकी पहचान करनी है। वहां जाकर देखा कि उनके खटाल में काम करने वाले फौजी का शव था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39XZgVT
via IFTTT
Comments
Post a Comment