आप और हम सभी काे मिलकर रानी अवंती बाई के सपने काे साकार करना है। जो सपना उन्होंने संजोया था, उसे पूरा करके ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। उक्त बातें झारखंड लोधी क्षत्रिय महासभा के मुख्य संरक्षक पन्ना सिंह जंघेल ने कही। वे रविवार को सोनारी में महारानी अवंतीबाई लोधी की 189वीं जयंती पर समाज की महिलाओं व युवाओं काे संबाेधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। आज की युवतियों को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इससे पूर्व समाज के लोगों ने महारानी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।मौके पर झारखंड लोधी क्षत्रिय महासभा की दीनदयाल प्रसाद लोधी, ठाकुर सिंह लोधी आदि माैजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Cx0tXM
via IFTTT
Comments
Post a Comment