Skip to main content

Jharkhand daily news

कुडू थाना क्षेत्र के मकांदू गांव में दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। इससे करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें चार लोगों को ज्यादा चोट लगने के कारण रिम्स रेफर किया गया है। घटना की सूचना कुडू पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले को शांत कराया। वहीं दोनों पक्षों को थाना लाई। मामले पर पुलिस ने बताया नाली का पानी बहने के उत्पन्न हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। इसमें चार को रांची रेफर किया गया है।

इधर एक पक्ष के नूर मोहम्मद तथा दूसरे पक्ष के अयूब खान के लिखित आवेदन पर दोनों पक्षों के 23 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मकांदू गांव में बरसात का पानी बहने के कारण दो पक्षों में नूर मोहम्मद तथा अयूब खान के परिवार के बीच विवाद हो गया। वहीं दूसरे पक्ष ने पुलिस को बताया नाली में बरसात के पानी के साथ घर का गंदा पानी भी बहाया जाता है। इसी विवाद में दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। घायलों में एक पक्ष से रूबी परवीन, मजबुल खान, तजमुल खान, नूर मोहम्मद तथा सैय्यदा खातून घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से रोजन खान, जुलेखा बीबी, आयुल खान, हमीद खान, बालक खान तथा नसीमा खातून घायल हो गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fzAUCV
via IFTTT

Comments