Skip to main content

Jharkhand daily news

झारखंड के कई हिस्सों में बुधवार काे भारी बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया। लातेहार के मनिका में उफनाई मइला नदी में सवारी जीप बह गई। स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी पर सवार 13 लोगों को बाहर निकाला गया। इधर, चतरा के हंटरगंज के डुमरी गांव के पास निरंजना नदी में बाढ़ आ गई है। तेज धारा में 5 चरवाहा बह गए। चार लोगाें को बचा लिया गया। एक की खोज जारी है। जबकि पलामू में अमानत नदी में बहकर एक युवक की माैत हो गई।

कारण...बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है
राहत...बारिश की कमी 10 से घटकर सात फीसदी हो गई
इधर रांची में... 24 घंटे मेें 2 मिमी बारिश दर्ज की गई है
पूर्वानुमान...30 अगस्त तक झारखंड में बारिश की संभावना



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हिरणी फॉल का नजारा


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gwWYi5
via IFTTT

Comments