मो एनाम खान, जिला में समय से आया मानसून इस बार पिछले तीन वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 26 अगस्त तक 1058 मिमी बारिश हो चुकी है। कृषि विज्ञान केंद्र के अनुसार, गढ़वा में सामान्य वर्षापात 779.4 मिमी से 278.6 मिमी अधिक बारिश हुई है। जबकि अगस्त माह समाप्त होने में अभी चार दिन शेष हैं। केंद्र के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 में जून से अगस्त माह तक 849 एमएम बारिश हुई थी। जबकि वर्ष 2018 में 859 व वर्ष 2019 में 900 एमएम बारिश हुई थी। बुधवार को 32 मिमी बारिश हुई है। वहीं गुरुवार को भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने के कारण नदी का जल स्तर में भी बढ़ोतरी हुई है। इस वर्ष अच्छी बारिश होने की वजह से बेहतर पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है।
किसानों के द्वारा की जा रही धनरोपनी कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। जिले में अभी तक 89.5 प्रतिशत धनरोपनी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 - 14 के बाद पहली बार 14 जून को मानसून की पहली बारिश जिले में हुई है। इधर बुधवार की झमाझम बारिश से जहां लोगों को भीषण व उमस में से निजात दिलाई है।
वहीं किसानों के लिए यह अमृत के समान कहा जा रहा है। जिले के भवनाथपुर निवासी प्रगतिशील किसान कालिका प्रसाद सिंह ने कहा कि इस वर्ष अच्छी बारिश होने का किसान भरपूर लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी किसानों को इस वर्ष अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। गढ़वा के करुआ कला गांव निवासी प्रगतिशील किसान ब्रजेश तिवारी कहते हैं कि यह बारिश किसानों के लिए वरदान साबित होगा। इससे किसानों को कई फायदे होंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jlYyFo
via IFTTT
Comments
Post a Comment