बड़ाजुड़ी पंचायत के नूतनडीह गांव के कोलडीह टोला में मनरेगा मजदूर 55 वर्षीय जानू हांसदा की आकस्मिक मौत हो गई। परिवार के लोगों ने मनरेगा प्रावधान के तहत बीपीओ राजेश कुमार से सहयोग की मांग की है। जानू हांसदा बुधवार को गांव में संचालित हंपा हेंब्रम की जमीन पर मेड़बंदी के काम में मजदूरी कर घर लौट रहा था। उसी दिन शाम को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उपचार के लिए उसे अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। यहां से बेहतर उपचार के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया। एमजीएम अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। गुरुवार सुबह शव को लेकर परिजन घर लौटे और अंतिम संस्कार किया।
इस संबंध में गांव के मोनो सामद ने बताया कि जानू हांसदा ने पीएम दुर्घटना बीमा किया था। लेकिन उनकी मौत दुर्घटना से नहीं होने के कारण उनके परिवार को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। इसलिए मनरेगा प्रावधानों के तहत अगर उनके परिजन को कोई लाभ मिल सकता है तो दिलाने का प्रयास किया जाएगा। बीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें कोलडीह के मनरेगा मजदूर जानू हांसदा की आकस्मिक मौत की सूचना मिली है। उनके परिवार को सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ अगर मिलेगा तो दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31isSKH
via IFTTT
Comments
Post a Comment