Skip to main content

Jharkhand daily news

देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ मंदिर गुरुवार से भक्तों के लिए खुल जाएगा। लेकिन सिर्फ झारखंड के श्रद्धालु ही दर्शन कर सकेंगे। श्रद्धालु रोजाना सुबह चार घंटे सुबह छह बजे से 10 बजे तक ही गर्भ ग्रह में दर्शन के लिए जाएंगे। राज्य सरकार ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने देवघर प्रशासन को दिशा-निर्देश से जुड़ा पत्र भेज दिया है। इसमें कहा गया है कि देवघर मंदिर में हर घंटे 50 श्रद्धालु ही प्रवेश कर सकेंगे।

यानी रोजाना चार घंटे में 200 श्रद्धालुओं को ही मंदिर के गर्भगृह में जाने की अनुमति दी जाएगी। आदेश में यह भी कहा गया है कि उन श्रद्धालुओं को ही मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश दिया जाएगा, जो ऑनलाइन परमिशन लिये रहेंगे। इधर, डीसी कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशों का पूरा पालन किया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग के बीच मास्क, सैनेटाइजर समेत अन्य सावधानियां भक्तों के लिए जरूरी होगा। प्रशासन की ओर से भी सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Baba Vaidyanath Temple will open from today, only 200 devotees will be able to see in 4 hours everyday.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YC6HNX
via IFTTT

Comments