जिले में गुरुवार को कोरोना के 132 नए केस मिले। कुल मरीजों की संख्या 3249 हो गई है। वहीं, 02 मरीजों की मौत हुई है। एक मरीज की टीएमएच में तथा दूसरे का एमजीएम में इलाज के दौरान मौत हुई है। दूसरी ओर गुरुवार को 168 कोरोना मरीज स्वस्थ्य होकर घर गए। इस तरह से अब तक जिले के 1609 मरीज ठीक हो चुके हैं और एक्टिव केस की संख्या 1772 है। नए मरीजों में एसबीआई बिष्टुपुर मेन ब्रांच के 37 कर्मचारी, सोनारी बाल विहार के 21 लोग रैफ के 07 जवान, घाघीडीह जेल का एक कर्मचारी, एमजीएम के 03 डाॅक्टर एक नर्स, टीएमएच की एक नर्स आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।
वहीं सरायकेला-खरसावां की रिपोर्ट में 53 संक्रमित मिले हैं, जिसमें ब्रह्मानंद अस्पताल के सबसे अधिक 22 लोग है। पूर्वी सिंहभूम के अन्य मरीजों में साकची के एक ही परिवार के तीन लोग, कदमा, टेल्को, मुसाबनी, परसुडीह व भाटिया बस्ती, केबुल टाउन, सिदगोड़ा,बर्मामाइंस आदि क्षेत्र के हैं। मरने वालों में एक जमशेदपुर अक्षेस के ठेकाकर्मी हैं। वह सीतारामडेरा निवासी है। 40 वर्षीय युवक साफ-सफाई का काम करता था। बुधवार की देर रात मौत हो गई। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
अब तक 102 की गई जान... अक्षेस कर्मी की मौत पर हंगामा, परिजन बोले-काम करते तबीयत बिगड़ी
मौत के बाद गुरुवार को परिजनों ने मुआवजा की मांग को लेकर अस्पताल में हंगामा किया। जमशेदपुर अक्षेस के सिटी मैनेजर रवि भारती पहुंचे और लाभ दिलाने का भरोसा दिया। फिर परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। परिजन कोरोना वारियर्स घोषित करने की मांग भी कर रहे थे। उनका कहना है कि काम करते-करते उनकी तबीयत बिगड़ी लेकिन जब मौत हो गई तो कोई पूछने तक नहीं आया।
दूसरी मौत मानगो स्थित पोस्ट ऑफिस रोड निवासी (59) एक पुरुष की हुई है। उन्हें सांस लेने में परेशानी सहित अन्य समस्या होने पर टीएमएच में भर्ती कराया गया था। टीएमएच, एमजीएम व टिनप्लेट अस्पताल का आंकड़ा देखा जाए तो अब तक कोरोना से कुल 117 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें पूर्वी सिंहभूम जिले के 102 शामिल।
कोविड रैपिड टेस्ट का जांच अभियान...18 को पूरे जिले में एक साथ लोगों की होगी जांच रैपिड टेस्टिंग कीट का उपयोग करने का आदेश
कोविड -19 का अधिक से अधिक लोगों की जांच कराने के लिए आगामी 18 अगस्त को पूरे जिला में एक साथ कोविड रैपिड टेस्ट के लिए जांच अभियान चलाया जाएगा। अधिक से अधिक लोगों की जांच कराने का लिए प्रशासन ने यह अभियान चलाने का फैसला किया है। अभियान को कारगर तरीके से अंजाम देने के लिए डीसी सूरज कुमार ने गुरूवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के मार्फत प्रखंड विकास पदाधिकारी व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ बैठक की। डीसी ने कहा कि व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाए और रैपिड टेस्टिंग कीट का उपयोग करने का आदेश दिया।
प्रखंड स्तर पर रैपिड टेस्टिंग कीट की आपूर्ति की जा रही है। डीसी ने आईसोलेशन सेंटर में रह रहे लोगों का डाटा बनाने में सावधानी बरतने की सलाह दी।साथ ही कंटेमेंट जोन में बांस की घेराबंदी कर पोस्टर लगाने को कहा । कोविड हास्पिटल, कोविड केयर सेंटर व आईसोलेशन सेटर में खाली होने वाले बेड का प्रतिदिन रिपोर्ट जिला मुख्यालाय को उपलब्ध कराने का आदेश दिया ताकि जरूरतमंदों के लिए इसका उपयोग किया जा सका। कोरोन पॉजिटिव के संपर्क में आने वालों के लिए पहचान के लिए सघन जांच अभियान चलाया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33Wa6KO
via IFTTT
Comments
Post a Comment