Skip to main content

Jharkhand daily news

ऐतिहासिक करम पूर्व संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम इस बार कोरोना संकट की भेंट चढ़ गया। सरना नवयुवक संघ के बैनर तले इसका आयोजन होता आया है। हालांकि चडरी सरना समिति ने शुक्रवार की रात एक छोटा आयोजन किया, जिसमें बच्चे मास्क लगाकर मांदर की थाप पर कुछ देर तक थिरकते रहे।

इधर, करमा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 29 को सरना धर्मबहनें उपवास में रहेंगी, शाम को विधि-विधान के साथ करम डाली काट नाचते-गाते उसे सरना स्थल व अखड़ा में लाकर स्थापित करेंगी। रात 8 बजे के बाद पांरपरिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना होगी। 30 को परना और 31 को करम डाली का विसर्जन किया जाएगा।

जारी किया दिशा-निर्देश

करम पूजा पहान पनभोरा मुडा माहतो एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में कम संख्या में सामाजिक दूरी बनाते हुए पूजा पाठ संपन्न करें।
पूजा से पहले अखड़ा को सेनिटाइज करें।
पूजा में शामिल लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। पूजा अपने टोला मोहल्ला में ही मनाए बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
पूजा से पहले जावा फूल का प्रयोग ना करें



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EuAuRY
via IFTTT

Comments