बिष्टुपुर गोपाल मैदान में प्रशासन की ओर से आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। डीसी सूरज कुमार व एसएसपी एम तमिल वाणन ने गुरुवार को परेड के रिहर्सल का निरीक्षण किया। समारोह में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सुबह 9.05 बजे झंडोत्ताेलन करेंगे। इसके बाद मंत्री परेड की सलामी लेंगे। कोरोना के कारण स्कूली छात्रों को समारोह से अलग रखा गया है। समारोह में प्रशासन व पुलिस पदाधिकारी, कर्मियों व आमंत्रित लोगों काे ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
बच्चों व बुजुर्गों को कार्यक्रम से अलग रखने की सलाह
स्वतंत्रता सेनानी अथवा उनके आश्रितों को प्रशासनिक अधिकारी उनके घर जाकर सम्मानित करेंगे। डीसी ने औद्योगिक प्रतिष्ठान व अन्य संस्थानों काे समारोह के आयोजन में सावधानी बरतने की हिदायत दी है। संस्थान के प्रमुख लोग ही झंडोत्ताेलन समारोह में शामिल होंगे। मिठाई अथवा चाॅकलेट का वितरण नहीं किया जाएगा। बच्चों व बुजुर्गों को समारोह से अलग रखने की भी सलाह प्रशासन की ओर से दी गई है।
15 को शराब दुकानें रहेंगी बंद, इस बार नो इंट्री नहीं
15 अगस्त को जिले की सभी लाइसेंसी शराब दुकानें बंद रहेंगी। सहायक उत्पाद आयुक्त अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि विभाग की ओर से जारी लाइसेंस में इस बात का प्रावधान रहता है कि 15 अगस्त, 26 जनवरी व दो अक्टूबर काे लाइसेंसी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा अन्य अवसर पर शराब की दुकानों को बंद करने के लिए विभागीय स्तर पर आदेश जारी किया जाता है। इस बार स्वतंत्रता दिवस के दिन शहर में भारी मालवाहक वाहनों का परिचालन जारी रहेगा। ट्रैफिक डीएसपी शिवेंद्र ने बताया कि नोइंट्री इस बार लागू नहीं की जाएगी। आम दिनों की तरह ही शहर में भारी मालवाहक वाहन प्रवेश करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XZk0YC
via IFTTT
Comments
Post a Comment