झारखंड में बुधवार को 1137 कोरोना के नए मरीज मिले। जबकि, 736 मरीज स्वस्थ हुए हैं। बुधवार को भी 15 संक्रमितों की मौत हुई। इनमें जमशेदपुर के 10, बोकारो के तीन, देवघर और रांची के एक-एक लोग शामिल हैं। इधर, राज्य में मरीजों की संख्या बढ़कर 33311 हो गई है। जबकि, अब तक 22486 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
एक्टिव मरीजों की संख्या 10463 हो गई है। राज्य में बुधवार को मिले 1137 मरीजों में सर्वाधिक 173 मरीज रांची में मिले हैं, जबकि 100 स्वस्थ होकर घर भी लौटे। हजारीबाग में 167, धनबाद में 133, पूर्वी सिंहभूम में 132, गिरिडीह में 81, गढ़वा में 72, देवघर में 42, बोकारो में 38, लातेहार में 35, रामगढ़ में 33, सिमडेगा व पश्चिमी सिंहभूम में 32-32, साहेबगंज में 31, कोडरमा में 26 पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YzL4O3
via IFTTT
Comments
Post a Comment