ताेपचांची-गाेमाे राेड पर धाेवाटांड़ आम बगीचा के पास बुधवार काे एक एसयूवी सड़क किनारे लगे एक पेड़ के गेवियन से टकराकर खेताें में जा गिरी। वह खेताें में करीब 200 तक कई बार पल्टियां खाते हुए फिर सीधी खड़ी हाे गई। प्रत्यक्षदर्शियाें ने बताया कि झमाझम बारिश के बीच एसयूवी तेज गति से ताेपचांची की ओर जा रही थी।
हादसे में एसयूवी पर सवार पांच लाेग जख्मी हाे गए। ये हैं- पंकज कुमार (25), प्रकाश कुमार (24), विक्की रवानी (27), रितेश कुमार (24) और विजय कुमार (21)। ये सभी बाधमारा थाना क्षेत्र के हरिणा के रहनेवाले हैं। सबकाे 108 एंबुलेंस के चालक विकास कुमार ने राहगीरों की मदद से वाहन से निकाला और पीएमसीएच में पहुंचाया। घायलाें में दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fs3TIM
via IFTTT
Comments
Post a Comment