Skip to main content

Jharkhand daily news

नारायणपुर सहित आसपास के इलाकों में गुरुवार दोपहर 01 बजे से 2:30 बजे तक लगातार झमाझम और मूसलाधार बारिश हुई। जिस कारण एक ओर खेतों में लगे धान की फसलों को फायदा हुआ है तो दूसरी ओर झमाझम बारिश के कारण एक बार फिर से जगह-जगह जलजमाव वाली स्थिति बनने लगी है। नारायणपुर बाजार से धनबाद की ओर जाने वाले रास्ते मे लखनपुर जोरिया के पुलिया पर से बारिश का पानी जमा हो गया था, जिससे करीब एक घंटे तक लोगों को परेशान होना पड़ा।

करमदहा मोड़ अथवा धनबाद की ओर जाने वालों का मार्ग कुछ घंटों के लिए अवरुद्ध हो गया था। जिस वजह से लोगो को परेशान होना पड़ा। करीब एक घंटे बाद धीरे धीरे पानी की रफ्तार कम हुई तो लोगों का आवागमन शुरू हो पाया। इस वजह से लोगों को खासा परेशानी उठानी पड़ी है। इधर प्रखंड में धान की फसल लगभग तैयार होने को है। ऐसे में झमाझम बारिश से धान के फसल को फायदा पहुंच रहा है। किसान वर्ग के लोग अपने खेतों में कीटनाशक और उर्वरक डालने का काम कर रहे है। लोगों की अगर माने तो यह बारिश धान की फसल के लिए काफी उपयोगी साबित हुआ है।

लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त, सड़कों की भी स्थिति हुई खराब

लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। फलस्वरूप इसके मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र की सड़कों की स्थिति भी काफी दयनीय हो गई है। बारिश के दिनों में स्थानीय लोगों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है चुनाव के समय वार्ड पार्षद प्रत्याशी से लेकर विधायक प्रत्याशी तक इस सड़क का निर्माण कराने का वादा करके जाते हैं और जीत जाने के बाद कोई देखने तक नही आता है। कई बार कोशिश की गई लेकिन स्थिति जैसी की तैसी बनी हुई है। इस बारे स्थानीय वार्ड पार्षद ने अभी लॉकडाउन के पूर्व अच्छी पहल भी की और मामला बनता हुआ दिखा, इस अधूरे पड़े मुख्य सड़क की टेंडर की स्वीकृति भी मिल गयी थी लेकिन तालाब मालिक ने अड़ंगा लगा दिया और ये फिर से अधूरा रह गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिया पर जमा पानी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31gZlAY
via IFTTT

Comments