शुक्रवार काे अभाविप के घाटशिला नगर मंत्री विवेक महापात्र की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर काेल्हान विवि प्रशासन से यूजी सेमेस्टर-5 और पीजी सेमेस्टर-3 के विद्यार्थियाें से लिए गए परीक्षा शुल्क काे यूजी सेमेस्टर-6 व पीजी सेमेस्टर-4 के परीक्षा शुल्क में समायाेजित करने की मांग की है। साथ ही स्थानीय खर्च काे पूरी तरह से माफ करने की मांग की है। वहीं विवि प्रशासन द्वारा ऐसा नहीं करने पर विद्यार्थी परिषद द्वारा चरणबद्ध आंदाेलन करने की बात कही गई है।
राजू महतो ने बताया कि कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के द्वारा बार-बार कुछ न कुछ गड़बड़ी देखने को मिल रही है। कभी 90 प्रतिशत विद्यार्थियों को प्रमोट कर दिया जा रहा है तो कभी जनरल पेपर के विद्यार्थियों का रिजल्ट ही नहीं आता है। अभाविप ने कुछ दिन पहले घाटशिला काॅलेज के प्राेफ्रेसर इंजार्च के माध्यम से परीक्षा नियंत्रक महोदय को एक ज्ञापन सौंपा था। साैंपे गए ज्ञापन में लिखा था कि काेराेना संक्रमण काल के दाैरान विद्यार्थियाें व उनके अभिभावकाें की स्थिति अच्छी नहीं है। काम धंधा ठप पड़ा हुआ है।
ऐसे में कोल्हान विश्वविद्यालय अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों से सर्टिफिकेट के नाम पर 600 रु समेत कुल 1000 रु लेने से विद्यार्थियाें पर आर्थिक बाेझ बढेगा। विश्वविद्यालय सेम- 05 की शुल्क को सेम- 06 में समायोजित करें। वहीं अमित हाजरा ने बताया कि कोल्हान विश्वविद्यालय अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों से सर्टिफिकेट के शुल्क के रूप में 600 रु न ले कर एक न्यूनतम शुल्क ले। इस बार विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ न पड़े इस लिये स्थानीय खर्च को पूरी तरह माफ कर दिया जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31nxxvb
via IFTTT
Comments
Post a Comment