बीसीसीएल की काॅलाेनियाें की सफाई नगर निगम बंद कर सकता है। इसकी वजह है कि बीसीसीएल की ओर से उसे हाेल्डिंग टैक्स का भुगतान नहीं किया जा रहा है। नगर निगम इस मामले की समीक्षा कर रहा है। सफाई का काम कब से बंद किया जाए, यह अभी तय नहीं है।
निगम के अधिकारियाें ने बीसीसीएल से बकाया हाेल्डिंग टैक्स की वसूली के लिए नए सिरे से प्रयास शुरू किए हैं। इस संबंध में बीसीसीएल प्रबंधन काे पत्र भी भेजा गया है। इसी पुष्टि नगर आयुक्त ने भी की है। अधिकारियाें का कहना है कि इसके बाद भी हाेल्डिंग टैक्स भुगतान पर बीसीसीएल का रवैया नहीं बदलता, ताे काॅलाेनियाें में सफाई ठप करने के अलावा काेई चारा नहीं रह जाएगा।
इसी मसले पर फ्रीज हुआ था बीसीसीएल का खाता
बीसीसीएल से हाेल्डिंग टैक्स की मांग नगर निगम साल 2017 से ही कर रहा है। तत्कालीन नगर आयुक्त राजीव रंजन के कार्यकाल में इसी मसले पर बीसीसीएल मुख्यालय का बैंक खाता फ्रीज करा दिया गया था। काेयला भवन से लेकर झारखंड की राजधानी तक हड़कंप मचने पर दाे दिन बाद खाते काे खाेला गया था। निगम ने उस समय बीसीसीएल पर हाेल्डिंग टैक्स के मद में 300 कराेड़ रुपए बकाया हाेने का दावा किया था। इस दावे के खिलाई बीसीसीएल प्रबंधन ने हाई काेर्र्ट का दरवाजा खटखटाया है। मामला काेर्ट में ही लंबित है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2C5GLSQ
via IFTTT
Comments
Post a Comment