Skip to main content

Jharkhand daily news

मेडिकल कॉलेज धनबाद पीएमसीएच का नाम शहीद निर्मल महतो के नाम पर नामकरण झामुमो द्वारा प्रस्तवित किए जाने का विरोध धनबाद के सांसद पीएन सिंह, भाजपा विधायक राज सिन्हा ने किया है। साथा ही इस दाैरान शहीद निर्मल महताे के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले सांसद पीएन सिंह व विधायक राज सिन्हा के खिलाफ झामुमाे में भारी गुस्सा है।

इसी क्रम में झामुमाे नेताओं ने टॉवर चौक पर शुक्रवार काे पुतला दहन किया है। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के सांसाद, विधायक ओछी राजनैतिक करना छोड दें। झारखंड राज्य को अलग राज्य दिलाने में झामुमो नेताओं का संघर्ष एवं शहीदों के बलिदान के कारण झारखंड राज्य मिला है।

शहीद निर्मल महतो अनवरत गरीबों के हक की लड़ाई लड़ते-लड़ते शहीद हुए हैं। वैसे नेता पर टिप्पणी करना भाजपा नेताओं के दिवालिएपन काे दर्शाता है। इस कार्यक्रम में अजीत कुमार पप्पू, बरकत अली, दिलीप मंडल , गौरव कुमार, दिलीप रजक, शमीम, अजय कुमार सिंह, राकेश रंजन , मोहम्मद जाकीर ,बंटी केडिया सहित दर्जनों नेता मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
JMM holds procession in the city, slogans against those opposing Nirmal Mahato's name


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3j1YBWt
via IFTTT

Comments