मुस्लिम समुदाय का मातमी पर्व मुहर्रम 30 अगस्त को मनाया जाएगा। यद्यपि चांद के दिखाई देने के आधार पर तिथि में परिवर्तन संभव है।
मुहर्रम के अवसर पर उक्त तिथियों को विभिन्न अखाड़ों में अस्त्र-शस्त्रों के साथ जुलूस निकालने की परंपरा रही है। जुलूस के रास्ते में अस्त्र-शस्त्र का संचालन व करतबों का प्रदर्शन किया जाता है।
जिले में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्वक व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन द्वारा संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश दिये गये हैं।
साथ ही कोरोना महामारी को लेकर जुलूस निकालने की अनुज्ञप्ति निर्गत नहीं की जाएगी। मुहर्रम पर्व को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत होगा। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06528-221755 है।
जिला नियंत्रण कक्ष के संचालन के लिए वरीय पदाधिकारी के रूप में प्रभारी कार्यपालक दंडाधिकारी सत्यवीर रजक को प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके अलावा मुहर्रम पर्व के अवसर पर सभी तरह का अवकाश स्थगित रहेगा।
मुहर्रम पर्व पर विधि-व्यवस्था संधारण के लिए जिले के सभी थाना क्षेत्र में 43 स्टेटिक दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jn8GO2
via IFTTT
Comments
Post a Comment