Skip to main content

Jharkhand daily news

जाेड़ाफाटक प्रेम नगर का रहने वाले मनाेज कुमार साव उर्फ मनीष ने शनिवार को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मनीष की लाश घर में फंदे से लटकती हुई मिली। परिजन मनाेज काे फंदे से उतार कर पीएमसीएच ले गए, जहां चिकित्सकाें ने उन्हें मृत घाेषित कर दिया। मृतक की पत्नी रूपा देवी ने पुलिस को बताया कि आत्महत्या का कारण सूदखाेराें द्वारा परेशान किया जाना है। उनके पति जाेड़ाफाटक में सड़क के किनारे सिंघाड़ा और पकाैड़ी का दुकान चलते थे। काेराेना के कारण कई दिनों तक दुकानें बंद रही।

जिससे घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। पति ने अनुग्रह नगर के साेनू सिंह, मनाेज साव, गांधी राेड के मुन्ना सिंह तथा चांदमारी के मामा राय से सूद पर पैसा लिया था। शनिवार को साेनू सिंह और मनाेज साव घर आए थे। पति से सूद का 10 हजार रुपए मांग रहे थे। पति काे ले जाकर मारपीट भी की थी। जबकि मूलधन से ज्यादा पति सूद दे चुके थे। वे इन बातों से परेशान थे। इसी परेशानी में उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आक्रोशित लोग सड़क पर उतरे

दुकानदार द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर पर स्थानीय लोग उसके घर जुट गए। वहां लोगों को पता चला कि मृतक सूदखोरों से परेशान था और उसने परेशान होकर जान दी है। इससे लोग आक्रोशित हो उठे। उन्होंने आरोपी लोगों की गिरफ्तारी की तत्काल मांग को लेकर जोड़ाफाटक सड़क जाम कर दी। सड़क जाम की सूचना पाकर धनसार व बैंक माेड़ पुलिस माैके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोगों ने जमा समाप्त किया। करीब दो घंटे तक लोग जोड़ाफाटक रोड में परेशान रहे।

बैंक से मांगा था लाेन, पर हाथ लगा नहीं

मृतक की पत्नी रूपा ने बताया कि सूदखाराें काे पैसा वापस देने के लिए पति ने जाेड़ाफाटक स्थित बैंक ऑफ इंडिया से दस हजार रुपए लाेन लिया था। लेकिन, पूर्व में प्रधानमंत्री मुद्रा लाेन ले रखा था। जिसका पैसा बकाया था। इस कारण बैंक से लाेन की रकम नहीं मिल पाई। बैंक ने बकाया एडजस्ट कर लिया। इससे भी उनके पति काफी तनाव में थे।

आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी

मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई करेगी। आराेपियाें के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। जयराम प्रसाद, थाना प्रभारी धनसार



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Economic situation worsened in lockdown; Borrowed from usurers, hanged if could not repay


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3452fL6
via IFTTT

Comments